शहीद एसआई मूलचंद कंवर 12 अगस्त 2013 को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बने। ट्रेनिंग के बाद उनकी पोस्टिंग नारायणपुर जिले में हुई थी। नक्सलियों के खिलाफ उनके साहस को देखते हुए उनका नाम आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के लिए भेजा गया था। लेकिन इससे पहले 24 जनवरी 2018 को अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों से मुकाबले के दौरान उन्हें गोली लग गयी और वो शहीद हो गए थे।