10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस संयंत्र में काम करने वाले 90 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला

- सबसे अधिक एचटीपीपी तो वहीं डीएसपीएम व मड़वा में हुआ ट्रांसफर - सोमवार से शुरू होगी रिलीविंग, कर्मचारियों में रोष

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Sep 23, 2018

इस संयंत्र में काम करने वाले 90 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला

इस संयंत्र में काम करने वाले 90 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला

कोरबा. कोरबा पूर्व संयंत्रों की ५०-५० मेगावाट की ४ इकाइयों को बंद करने के बाद अब अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला शुरू हो गया है। संयंत्र के ऑपरेशन व मेंटनेंस में कार्यरत ९० अधिकारियों व कर्मचारियों का शनिवार को एचटीपीपी, डीएसपीएम व मड़वा संयंत्र ट्रांसफ र किया गया है। सोमवार से इनकी रिलीविंग भी शुरू हो जाएगी। कर्मचारियों में इसे लेकर रोष देखा जा रहा है।

मानक से अधिक प्रदूषण फैलने की वजह से पूर्व संंयंत्र की इकाइयों को १४ सितंबर को बंद कर दिया गया। इकाइयों के बंद होने के पहले से ही कर्मचारियों के अलग-अलग जगह तबादले को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। पूर्व में भी कई ट्रांसफर सूची जारी हुई थी। शनिवार को ९० कर्मियों का ट्रांसफ र आदेश जारी हुआ। जिसमें से ग्रेड वन क्लास के अधिकारी के साथ-साथ चपरासी स्तर के कर्मियों का भी तबादला किया गया है। इनमेंं सबसे अधिक ४३ कर्मियों का एचटीपीपी, १६ का मड़वा जांजगीर और २० कर्मियों को डीएसपीएम भेजा गया है।

Read More : Big Breaking : किडनैपिंग मामले में फिरौती के सवा तीन लाख रुपए बरामद, एक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो...

20 दिन पहले हुए ट्रांसफर सूची को मुख्यालय ने बदला
इकाईयों के बंद होने के पहले ही सीई द्वारा लगभग १० लोगों का तबादला पूर्व संयंत्र के अलग सेक्शन में किया गया था। इसी सूची के कर्मचारियों का अब नए सिरे से अन्य जगह तबादला किया गया है। रिलीव हो चुके कर्मियों को फिर से रिलीव करने की तैयारी की जा रही है। एक कर्मी को ८ माह पूर्व मड़वा संयंत्र भेजा गया था। वहां से वापस पूर्व संयंत्र भेजा गया था। अब पुन: मड़वा संयंत्र तबादला किया गया है, जो कर्मी कुछ महीने में रिटायर होने वाले हैं उनके लिए सबसे अधिक परेशानी है।

एचआरडी के अलावा अन्य कार्यालय भी हो रहे शिफ्ट
ऑपरेशन-मेंटनेंस के कर्मियों के बाद अब कार्यालय के बाबुओं का भी ट्रांसफ र किया जा रहा है। एचआडी दफ्तर के आलावा अन्य कार्यालय भी अलग-अलग जगह शिफ्ट किए जा रहे हैं। ऐसे में जो कर्मी रिटायर्ड हो चुके हैं या फिर होने वाले हैं उनके लिए दिक्कत बढ़ गई है।

आपस में चंदा कर यादगार समारोह आयोजित करने की तैयारी
५० साल से अधिक समय तक सैकड़ों कर्मियों के लिए रोजगार का केन्द्र बना यह संयंत्र अब बंद हो चुका है। कर्मियों व उनके परिवार के आजीविका के लिए यह बहुत ही कठिन क्षण है। इसे यादगार बनाने और पुराने पलों को याद करने के लिए कर्मचारियों द्वारा आपस में चंदा कर एक बड़े समारोह आयोजित करने की तैयारी चल रही है।