बच्चा पुलिस को परसाभांठा के फिटनेस क्लब से मिला था। राहुल से पुलिस ने तीन लाख ३६ हजार रुपए नगद, एक लैपटॉप, आई फोन और १२ हजार रुपए का कपड़ा बरामद किया है। नाबालिग छात्र से भी चार हजार रुपए जब्त किया गया था। नाबालिग राहुल का रिश्तेदार है। राहुल के कहने पर ही नाबालिग अपहरण की घटना में शामिल हुआ था। मीडिया से चर्चा के दौरान कोरबा सीएसपी मयंक तिवारी, थानेदार रघुनंदन प्रसाद शर्मा भी उपस्थित थे।