8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा से चुनाव मैदान में उतरे 28 प्रत्याशी, कटघोरा में 14 तो पाली में 13 जबकि सबसे कम नौ रामपुर से

निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे अधिक नामाकंन दाखिल किया

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 03, 2018

निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे अधिक नामाकंन दाखिल किया

निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे अधिक नामाकंन दाखिल किया

कोरबा. नामाकंन दाखिल करने के अंतिम दिन कलक्टोरेट परिसर में गहमागहमी का दौर रहा। देरशाम तक प्रत्याशी नामाकंन जमा करते रहे। कोरबा विधानसभा में इस बार 28 प्रत्याशियों ने नामाकंन जमा किया है। जबकि कटघोरा में 14 तो वहीं पाली तानाखार में 13 व सबसे कम रामपुर विधानसभा में 9 प्रत्याशियों ने फार्म जमा किया है। अंतिम दिन तक कुल 44 प्रत्याशियों ने फार्म जमा किया।


26 अक्टूबर से शुरू हुई नामाकंन फार्म खरीदने व जमा करने के लिए अंतिम दिन शुक्रवार तक निर्धारित की गई थी। प्रमुख पार्टियों के साथ छोटी पार्टियां व निर्दलीय प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामाकंन पहले ही जमा कर दिया था। शुक्रवार को राष्ट्रीय पार्टियों के दावेदारों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे अधिक नामाकंन दाखिल किया। ऐसे में कोरबा विधानसभा में सबसे अधिक दावेदार सामने आएं हैं। स्थिति ऐसी रही कि प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को घंटो इंतजार करने के बाद मौका मिल सका। कोरबा विधानसभा से कुल 28 प्रत्याशियों ने नामाकंन जमा किया है।

तो वहीं कटघोरा विधानसभा में एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने नामाकंन भरा है। इसके आलावा पाली तानाखार में भी 13 नामाकंन व रामपुर विधानसभा में कुल 9 नामाकंन फार्म जमा किए गए। कटघोरा के कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर व समर्थकों द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया गया। पिछले बार रामपुर से 6, कोरबा से 25 , कटघोरा से 12 और पाली तानाखार से 10 नामाकंन जमा हुए थे। शनिवार को नामाकंन की स्क्रूटनी की जाएगी।


भाजपा-कांग्रेस के चार प्रत्याशियों के हमनाम उतरे मैदान में, ठोंक रहे हैं जीत का ताल
भाजपा व कांग्रेस के चार प्रत्याशियों के हमनाम भी इस बार मैदान में उतरे हैं। कोरबा से विकास कुमार महतो, संसदीय सचिव के हमनाम लखनलाल देवांगन ने भी कोरबा विधानसभा से नामांकन जमा किया है। इसी तरह कटघोरा से कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर से मिलते-जुलते पुरुषोत्तम सिंह कंवर ने भी नामाकंन दाखिल किया है। वहीं पाली तानाखार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके के हमनाम ने नामाकंन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया है।

Read more- CG Human Story : 'इलेक्ट्रॉनिक सामानों से चमक-दमक तो रहती है, लेकिन लक्ष्मी का वास घर में चाहिए तो मिट्टी के दीये जलाना जरूरी'


बी फार्म के साथ पहुंचे पार्टी अध्यक्ष और प्रत्याशी
इधर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी बी फार्म के साथ अपना नामाकंन जमा करने पहुंचे। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, रामदयाल उइके, विकास महतो सहित अन्य के साथ फार्म जमा किया। जबकि कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद, उषा तिवारी, जयसिंह अग्रवाल, बोधराम कंवर सहित अन्य भी पहुंचकर बी फार्म जमा किया।


भाजपा के स्टार प्रचारक स्मृति इरानी और राजनाथ सिंह आएंगे कोरबा
नामाकंन के दौर के बाद अब स्टार प्रचारकों की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा से अब तक दो स्टार प्रचारकों के नाम सामने आ चुके हैं। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए कोरबा आएंगे। हालांकि किस विधानसभा में स्टार प्रचारक प्रचार के लिए जाएंगे। ये अभी तय नहीं है।


इधर गोंगपा के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जदयू के शरद यादव भी आएंगे। अखिलेश यादव को कटघोरा और शरद यादव को पाली तानाखार के किसी गांव मेें बुलाने की तैयारी की जा रही है।