मंत्री, प्रत्याशी और विधायक ने मतदान कर दिया है। वहीं कलेक्टर, एसपी अधिकारियों ने भी मतदान का प्रयोग करते हुए अपना-अपना वोट डाल दिया है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी पत्नी संग रतनपुर से वोट डाला है। मतदान करने के लिए मंत्री जायसवाल अपनी पत्नी को स्कूटी पर बिठाकर मतदान करने पहुंचे। इधर बिलासपुर के प्रत्याशी तोखन साहू ने भी अपना वोट डाला। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान में भाजपा- कांग्रेस आमने सामने है। रायपुर से भाजपा से 8 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल तो कांग्रेस से विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है।