
वेतन संबंधी मांगों को लेकर हड़ताल पर रायपुर गईं जिला अस्पताल की नर्सें, अब संविदा नर्सों के भरोसे मरीजों की जिंदगानी
कोरबा . राज्य स्तर पर चल रही नर्सों की हड़ताल में जिला अस्पताल की भी 44 नर्स शामिल होने से अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो गयी है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि व्यवस्था को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होने दिया जा रहा है। वेतन व सेवा शर्तों से जुड़ी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर में नर्स हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल 18 मई से जारी है। हड़ताल में शामिल होने वाली नर्स रायपुर में जमी हुई हैं। इस हड़ताल में जिले से भी 44 नर्स शामिल हैं और जिला अस्पताल में कार्य नहीं कर रही हैं।
जीएनएम की छात्रों को लगाया गया काम पर
जिला अस्पताल में कार्यरत कुल 48 में से 44 नर्स के हड़ताल पर रहने से व्यवस्था बिगड़ गई है। जिसे संभालने के लिए २० से २५ की संख्या में जीएनएम की छात्रों को काम पर लगाया गया है। इसके अलावा यहां 11 संविदा नर्स भी कार्य कर रहीं हैं।
- हड़ताल पर गई नर्सों से थोड़ा फर्क जरूर पड़ा है, लेकिन जीएनएम की छात्रों और संविदा नर्सों को काम पर लगाया गया है। इससे सभी काम ठीक तरह से चल रहे हैं- डॉ.अरूण तिवारी, सिविल सर्जन
Published on:
22 May 2018 08:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
