Big accident in ACB power plant : कोरबा जिले में पांच कर्मचारी के एक साथ घायल होने से हड़कंप मच गया है। दीपका चाकाबुड़ा में स्थित एसीबी पावर प्लांट में बायलर फट गया, जिसमें पांच कर्मचारी झुलसकर घायल हो गए। तीन मजदूरों की हलात गंभीर देखते तुरंत न्यू कोरबा हॉस्पिटल रेफर कराया गया है। इस घटना में इंजीनियर, राजू साहू, आपरेटर,प्यारेलाल पटेल, हेल्पर अजय तिर्की, हेल्पर, आदित्य कुमार पांच मजदूर झुलस गए है।