10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NH-30 पर हादसा! तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, एक की दर्दनाक मौत…दूसरा गंभीर

Korba Road Accident: कोरबा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल मोरगा क्षेत्र में हाइवे पर बोलेरो ने एक बाइक को ठोकर मार दिया। इसमें सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 Apr 2024, 1:41 PM IST

Road Accident, cg news, korba news, korba police

Road Accident: कोरबा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल मोरगा क्षेत्र में हाइवे पर बोलेरो ने एक बाइक को ठोकर मार दिया। इसमें सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मोरगा चौकी क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मोरगा हाइवे पर मदनपुर रिझनाबहरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिए गए। घटना में मृत युवक का नाम श्याम कुमार बताया जा रहा है। दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े: Korba: नहाने के दौरान वाटर फॉल में गिरा युवक, डूबने से बुझा घर का चिराग…दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने