25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक ड्राइवर से मारपीट व लूटपाट करने वाले तीनों आरोपी पकड़ाए, भेजे गए जेल

रोहन सांडे निवासी कदमाहाखार, अजय जांगड़े निवासी डिपरापारा और सत्यनारायण यादव यादव मोहल्ला मानिकपुर का निवासी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 30 Jul 2018, 10:22 AM IST

ट्रक ड्राइवर से मारपीट व लूटपाट करने वाले तीनों आरोपी पकड़ाए, भेजे गए जेल

ट्रक ड्राइवर से मारपीट व लूटपाट करने वाले तीनों आरोपी पकड़ाए, भेजे गए जेल

भैसमा. सौ रुपए देने से मना करने पर बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर पर्स से डेढ़ हजार रुपए लूट लिया। लुटेरे ड्राइवर से भाड़ा पर्ची, लाइसेंस और आधार भी लूट ले गए। पुलिस ने घटना के २४ घंटे भीतर आरोपियों को पकड़ लिया है। सभी मानिकपुर के निवासी हैं। घटना मानिकपुर रेल क्रासिंग पर दोपहर २.३० बजे हुई। ट्रक सीजी १० के ९७५६ का ड्राइवर सुरेश कुमार रजक रेलवे क्रासिंग पर खड़ा था। इस बीच बाइक पर तीन युवक आए। बाइक को रोककर सुरेश ने १०० रुपए की मांग की। सुरेश ने रुपए नहीं होने की बात कही। इससे युवक नाराज हो गए। ड्राइवर को ट्रक से खींच कर नीचे उतारा। उसकी लात घुसे से पिटाई की।

Read More : कुदमुरा-श्यांग मार्ग पर गड्ढों से बेकाबू बाइक भिड़ी पिकअप से, दो हुए जख्मी

सुरेश के पीठ और पेट में चोटें आई है। सुरेश की जेब में हाथ डालकर युवकों ने पर्स लूट लिया। युवक बाइक से फरार हो गए। ट्रक ड्राइवर ने घटना की सूचना मालिक को दी। मानिकपुर चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद ट्रक चालक सुरेश की रिपोर्ट पर तीनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा ३९२ (लूट) का केस दर्ज किया है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि युवक सीजी १२ एजे ०३३५ पर सवार थे। तीनों काले रंग की टी- शर्ट पहने हुए थे। तीनों की युवकों की बातचीत में सुरेश को पता चला है कि एक युवक का नाम रोहन सांडे है।

पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ लिया है। इसमें रोहन सांडे निवासी कदमाहाखार, अजय जांगड़े निवासी डिपरापारा और सत्यनारायण यादव यादव मोहल्ला मानिकपुर का निवासी है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। सुरेश विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव सरमा का निवासी है। चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में कोयला खाली करके कोरबा की ओर लौट रहा था। इसी बीच मानिकपुर रेलवे क्रासिंग के पास लूट का शिकार हो गया।

कार में आग लगाने वाले का सुराग नहीं
कोरबा. मुड़ापार में दो कारों को आग के हवाले करने वाले समाज कंटकों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पास के कुछ नशेड़ी युवकों से कार मालिक का विवाद हुआ था। आशंका है कि युवकों ने कार में आग लगाई होगी।