व्यावसायिक गैस सिलेंडर 1582 रुपए में
चार महीनों में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 261 रुपए बढ़ाए गए हैं। जून में 79 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि जुलाई में 90 रुपए बढ़ा दिए गए थे। इससे यह सिलेंडर 1490 रुपए में मिल रहा था। इसके बाद अगस्त में 44 रुपए फिर बढ़ा दिए गए, जिससे दाम 1534 रुपए तक पहुंच गया था। अब सितंबर माह में 48 रुपए की वृद्धि कर दी गई है। यानी अब यह सिलेंडर उपभोक्तओं को 1582 रुपए में मिलेगा।