कोरबा. सांसद डॉ. बंशीलाल महतो 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लडऩे ही इच्छा जाहिर की है। डॉ. महतो ने बताया कि उन्होंने भाजपा हाईकमान को भी इससे अवगत करा दिया है। गौरतलब है कि 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. बंशीलाल महतो को कोरबा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। डॉ. महतो ने कांग्रेस प्रत्याशी और केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. चरणदास महंत को पराजित किया था।