पूर्व एसपी अमरेश मिश्रा के कार्यकाल में शहर में बीट पुलिसिंग चालू हुई थी, लेकिन उनके तबादले के बाद बीट पुलिसिंग पटरी से उतर गई थी। इसे फिर चालू करने की कवायद हुई है। बैठक में एएसपी के अलवा डीएसपी अजाक रीतेश श्रीवास्तव, सीएसपी सुरेन्द्र साय पैकरा, थानेदार यदुमणी सिदार, विजय सिंह ठाकुर, एसएस राजपूत, साधना सिंह सहित अन्य इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और एएसआई रैक के अफसर उपस्थित थे।