22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO- बीजेपी ने निकाली जनसंपर्क यात्रा, पार्टी के ये दिग्गज हुए शामिल, सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, पढि़ए खबर…

- दूसरी ओर लोक सुराज को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 11 Mar 2018, 2:08 PM IST

VIDEO- बीजेपी ने निकाली जनसंपर्क यात्रा, पार्टी के ये दिग्गज हुए शामिल, सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, पढि़ए खबर...

कोरबा . रविवार को सीतामणी मंदिर से भारतीय जनता पार्टी के नेता व पदाधिकारियों ने जनसंपर्क यात्रा निकाली। यात्रा सुबह साढ़े नौ बजे से निकाली गई। पुराने शहर के सात वार्डों में बीजेपी की यह यात्रा पहुंच रही है। वार्ड क्रमांक 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10 होते हुए यात्रा पुराना बसस्टैंड पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा। यात्रा में सांसद डॉ बंशीलाल महतो, जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, कोषाध्यक्ष विकास महतो, योगेश जैन प्रमुख रूप से शामिल रहे। दिग्गजों ने लोगों से जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ देखी गई।

दूसरी ओर लोक सुराज को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर की ओर से इस आशय के दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि 12 मार्च से प्रस्तावित शिविरों में आने वाले लोगों के लिए पानी व छाया का विशेष ख्याल रखा जाय। इसी हिसाब से तैयारी चल रही है।

15 को आ सकते हैं सीएम डॉ रमन सिंह
15 मार्च को सीएम डॉ रमन सिंह कोरबा जिले में आ सकते हैं। सुराज के तीसरे चरण का शुभारंभ सीएम बस्तर संभाग से करेंगेे। 11 व 12 मार्च के बाद 15 को जांजगीर और कोरबा जिले में सीएम का उडऩखटोला किसी भी गांव में उतर सकता है। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है।

सोमवार को पहला समाधान शिविर कोरबा जपं के अजगरबहार व कटघोरा के देवगांव में होगा
लोक सुराज अभियान का तीसरा चरण 12 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है। जिले का पहला समाधान शिविर जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहार एवं जनपद पंचायत कटघोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव में सोमवार 12 मार्च को आयोजित होगा।

अजगरबहार शिविर के प्रभारी अधिकारी का दायित्व परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विकास सिंह और देवगांव शिविर के प्रभारी अधिकारी का दायित्व फिल्ड आफिसर रेशम आई.अली को सौंपा गया है। अजगरबहार क्लस्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहार, बेला, दोंदरो, जामबहार, सोनपुरी, सुईया, सोनगुड़ा, धनगांव, कछार, तिलाईडांड एवं सतरेंगा और देवगांव कलस्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढुरेना, झाबर, बतारी, राल, डोंगरी, जवाली, चाकाबुड़ा, कोलिहामुड़ा एवं रंजना शामिल हैं। समाधान शिविर में आवेदकों को उनके आवेदनों एवं समस्याओं के समाधान के बारे में शिविर स्थल पर ही अवगत कराया जायेगा।