11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा
Video Gallery : ठेका मजदूरों के नियमितिकरण सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर बीएमएस ने निकाली रैली, जानें रैली में कौन-कौन हुए शामिल
Play video

Video Gallery : ठेका मजदूरों के नियमितिकरण सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर बीएमएस ने निकाली रैली, जानें रैली में कौन-कौन हुए शामिल

संघ ने प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों में काम करने वाली सहायिका और कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग की है।

Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jul 24, 2018

कोरबा. भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को ठेका मजदूरों के नियमितिकरण सहित १० सूत्रीय मांग को लेकर घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक रैली निकाली। आमसभा करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को दोपहर के समय घंटाघर से कोसाबाड़ी तक निकाली गयी इस रैली में आंगबाड़ी, संविदा मजदूर महासंघ, बालको कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के अलावा भारतीय मजदूर संघ से मान्यता प्राप्त अन्य संगठन शामिल हुए।

संघ ने प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों में काम करने वाली सहायिका और कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग की है। साथ ही कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ कई बार आंदोलन कर चुका है। सोमवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जा रहा है। ठेका मजदूरों ने बताया कि उनका अब तक नहीं मिला है।

Read More : बाबू जी धीरे चलना, इस राह में जरा संभलना, हां बड़े गड्ढे हैं, बड़े गड्ढे हैं इस राह में…

इनका यह भी कहना था कि बिजली कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को भर्ती में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही प्रदेश के नगरीय निकायत में संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। संघ ने १० सूत्रीय मांग को लेकर जिला प्रशासन को एक ज्ञाप सौंपा। ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को संबोधित करते हुए दी गई है। रैली में सतेन्द्र दुबे, राजेन्द्र मिश्रा, समीम खान सहित मजदूर संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Video Gallery : ठेका मजदूरों के नियमितिकरण सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर बीएमएस ने निकाली रैली, जानें रैली में कौन-कौन हुए शामिल

ज्ञापन सौंपने के बाद भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर सरकार आने वाले दिनों में मांगपत्र के आधार पर कर्मचारियों की मांगे नहीं पूरी करती है तो जरूरत पडऩे पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पदाधिकारियों का कहना है कि वे सरकार के दबाव में नहीं आएंगे और श्रमिकों को उनका हक दिलाएंगे।