9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीएसई परीक्षाओं ने बिगाड़ दी छुट्टियों की प्लानिंग, बच्चों के साथ पेरेंट्स भी टेंशन में

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने प्रश्नपत्र लीक होने के बाद

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Apr 02, 2018

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने प्रश्नपत्र लीक होने के बाद

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने प्रश्नपत्र लीक होने के बाद

कोरबा . केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने प्रश्नपत्र लीक होने के बाद अब १२ वीं परीक्षा (कामर्स) का इकोनामिक्स प्रश्नपत्र फिर से कराने की घोषणा की है। परीक्षा के तनाव से गुजर रहे विद्यार्थियों के लिए इस फैसले ने और मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कोरबा में सीबीएसई से संबद्ध लगभग दो दर्जन स्कूल हैं। १२ वीं का इकोनामिक्स प्रश्नपत्र की परीक्षा फिर से कराने फैसले से इन स्कूलों के कामर्स के लगभग ७०० छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं। अब इन्हें १२वीं परीक्षा के इकोनामिक्स की फिर से परीक्षा देनी होगी,क्योंकि प्रश्नपत्र लीक हो चुका है।


क्या पढ़ें और क्या छोड़ें !
अब रि एग्जाम को लेकर छात्रों की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि वे अब क्या पढ़ें ? कई छात्रों का प्रश्नपत्र अच्छा हो गया है और पुन: प्रश्नपत्र होने की चिंता में वे डूबें कि इस प्रश्नपत्र की तैयारी किस प्रकार से करें?
क्लेट, सीए सहित कई परीक्षाओं की तैयारियां प्रभावित१२वीं की परीक्षा के बाद ऊर्जाधानी के विद्यार्थियों का एक बड़ा वर्ग क्लेट, सीए फाउंडेशन सहित कई परीक्षाओं की तैयारी में जुटने वाले थे। इनमें कई बच्चों ने रायपुर में कोचिंग के लिए फीस भी जमा कर दी थी और उनकी कोचिंग शुरू होनी थी लेकिन अब रि एग्जाम से इन सभी परीक्षाओं की तैयारियां प्रभावित होना तय है।


अभिभावक-शिक्षक भी परेशान
बोर्ड परीक्षार्थियों के अभिभावक भी परेशान हैं। स्कूल के शिक्षक भी छात्रों की पढ़ाई व इकोनामिक्स के प्रश्नपत्र की परीक्षा की तैयारियों को लेकर चिंतित हैं। इस प्रश्नपत्र की परीक्षा २५ अप्रैल को होगी। अभिभावकों ने परीक्षाएं खत्म होने के बाद घूमने-फिरने के हिसाब से अपने रिजर्वेशन आदि करा लिए थे, अब उन्हें भी रि शिड्यूल करना पड़ रहा है।

हजारों बच्चे क्यों परेशान हों

इस बार पता चल गया कि सीबीएसई की सिक्योरिटी कितनी थी ? अगर एक जगह पेपर लीक हुआ है तो फिर देश के हजारों बच्चे क्यों परेशान हों। ज्ञानेन्द्र का कहना है कि मेरे कई ऐसे दोस्त हैं तो रि एग्जाम से इसलिए परेशान हैं कि वे कैसे व क्या पढ़ाई करें।