15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Elephant Terror: हाथी ने मचाया भयंकर उत्पात, 1 ग्रामीण का मकान तोड़ते हुए घुस गया अंदर, हो गया भारी नुक्सान

CG Elephant Terror: इसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद हाथी पर नजर बनाए हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 3 Jun 2024, 11:18 AM IST

CG Elephant Terror

CG Elephant Terror: वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में एक हाथी उत्पात मचाते हुए ग्राम मोहनपुर में एक ग्रामीण के मकान को तोड़ दिया। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। घटना की सूचना वन अमला को दी गई। इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर दंतैल हाथी की दस्तक, दर्जनों गांव में फैली दहशत…वन विभाग का Alert जारी

हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से शुक्रवार की रात बीजाडाड़-बदरापखना के रास्ते कोरबा वनमंडल में पहुंचा है। यह हाथी अलग-अलग गांव में उत्पात मचा रहा है। इसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद हाथी (CG Elephant Terror) पर नजर बनाए हुए हैं।

जिस क्षेत्र से होकर हाथी गुजर रहे है। उस क्षेत्र के आसपास के गांव में हाथी आने की मुनादी कराई जा रही है। शुक्रवार व शनिवार की रात इस हाथी ने कुदमुरा रेंज के ग्राम मोहनपुर में रहने वाले भारत सिंह के मकान को तोड़ दिया और मकान रखे धान सहित अन्य अनाज व सामानों को नुकसान पहुंचाया है। सूचना के बाद वन विभाग नुकसानी का आंकलन कर रही है।

यह भी पढ़ें: CG Elephant killed villager: जान बचाने पेड़ पर चढ़ रहे बुजुर्ग को दंतैल हाथी ने पटककर मार डाला, फिर शव के कर दिए टुकड़े

CG Elephant Terror: हाथियों पर राखी जा रही नजर

यह हाथी मोहनपुर में उत्पात मचाने के बाद पसान बीट में स्थित कोसाबाड़ी पहुंचा है। सहायक रेंजर ईश्वर मानिकपुरी ने बताया कि हाथी पर निगरानी की जा रही है। केंदई रेंज के लालपुर व कापानवापारा में हाथियों (CG Elephant Terror) के दो दल डेरा जमाए हुए हैं। आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं।