24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / CG Govt School: अब स्कूल में बच्चों को मिलेगा नाश्ता, श्रम मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

CG Govt School: अब स्कूल में बच्चों को मिलेगा नाश्ता, श्रम मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

CG Govt School: कोरबा नगरीय निकाय के अंतर्गत स्थित सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों को जिला प्रशासन सुबह का नास्ता उपलब्ध कराएगा। इसके लिए जिला खनिज न्यास मद की राशि का इस्तेमाल किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 7 Jul 2024, 12:36 PM IST

CG Govt School

CG Govt School: विकास की मुख्य धारा से पिछड़े आकांक्षी ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा और कोरबा नगरीय निकाय के अंतर्गत स्थित सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों को जिला प्रशासन सुबह का नास्ता उपलब्ध कराएगा। इसके लिए जिला खनिज न्यास मद की राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। आने वाले दिनों में खनिज न्यास मद की होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा कर पारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG Education: अब ई-बुक्स बनी युवाओं की पहली पसंद, ऑॅनलाइन टेस्टिंग प्लेटफॉर्म्स का सबसे ज्यादा कर रहे इस्तेमाल

इसकी जानकारी श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी है। कोरबा में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री देवांगन ने बताया कि कोरबा जिले के सभी स्कूलों में वर्तमान में बच्चों को दोपहर का खाना मिलता है लेकिन प्रशासन इसमें बदलाव करेगा। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को एक पत्र दिया है। इसके तहत कोरबा जिले के आकांक्षी ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा और कोरबा नगरीय निकाय के अंतर्गत स्थित सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सुबह का नास्ता देने का प्रस्ताव है। इसका मकसद गरीब बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।

योजना से संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर इसे पारित करने के लिए आने वाले दिनों में आयोजित होने वाली जिला खनिज न्यास मद की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। मीडिया से चर्चा के बाद देवांगन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित आकांक्षी जिला अंतर्गत संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया।