2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Health Alert: नौतपा में हीटवेव का अलर्ट, रोजाना अस्पतालों में पहुंच रहे सैकड़ों मरीज.. आप भी रहें Alert

CG Health Alert: नौतपा के दूसरे दिन लू जैसे हालात रहे। तापमान में 1.9 डिग्री इजाफा दर्ज किया गया। गर्म हवाएं ने लोगाें को झुलसाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 May 2024, 3:59 PM IST

CG Healtrh Alert

CG Health Alert: नौतपा के दूसरे दिन लू जैसे हालात रहे। तापमान में 1.9 डिग्री इजाफा दर्ज किया गया। गर्म हवाएं ने लोगाें को झुलसाया। तेज धूप की वजह से मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से लोगाें के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। अस्पतालाें में मरीजों की संख्या बढ़ी है।

रविवार सुबह सात बजे से तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान में भी चढ़ने लगा। सुबह 10 बजे के बाद ऊर्जाधानी की धरती सूर्य की तेज किरणों की वजह से तपती रही। 12 बजे के बाद शहर के गर्म हवाओं के थपेडे़ में रहा। गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रही। इस कारण लोग काफी परेशान हुए। लोग दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचते रहे। घर में दुबककर पंखा, कूलर, एसी की ठंडी हवाओं का सहारा लिया। लेकिन कुछ दिनों पहले हुए बूंदाबांदी और बारिश की वजह से वातावरण में नमी की वजह से उसम भरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े: Nautapa 2024: गर्मी से ‘धधक’ रहा CG, अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव?

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा की वजह से अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया है। जबकि एक दिन पहले सुबह से दोपहर तक तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

CG Health Alert: मरीजों की संख्या में इजाफा

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। ओपीडी औसतन 650 से 700 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा रोजाना बड़ी संख्या में मरीज भी भर्ती हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ओपीडी और भर्ती हो रहे मरीजों में ज्यादातर मरीज खांकी, बुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य लू के लक्षण वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। इस कारण चिकित्सकों की ओर से मरीजों को बाहर के खान-पान से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी, शीतल पेयपदार्थ व मौसमी फलों के सेवन की सलाह दे रहे हैं।