CG News: दुर्घटना शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। ठेका मजदूर सर्वेश कुमार उम्र 42 वर्ष एसईसीएल के अधीन कार्य करने वाली आउट सोर्सिंग कंपनी नीलकंठ में कार्य कर रहा था। शुक्रवार को मजदूर ओवरबर्डन में ड्यूटी कर रहा था। मिट्टी लेकर ओवनबर्डन में खाली करने जा रही गाड़ियों की देखरेख कर रहा था, मिट्टी को डंप करा रहा था।