Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयला कंपनी में काम करने वाले ठेका मजदूर अपनी शोषण को लेकर आक्रोशित हैं। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में किए गए काम के बदले उन्हें अभी तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे नाराज मजदूरों ने मंगलवार को कुसमुंडा के सतर्कता चौक को जाम कर दिया।