
कोरबा . छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा ने परीक्षार्थियों को दो घंटे तक उलाझ रखा। प्रश्न पत्र में सवाल और जवाब तरीका ऐसा था कि उत्तर लिखने मेें उम्मीदवारों का पसीना छूट गया। सबसे अधिक तार्किक प्रश्नों ने उम्मीदवारों को परेशान किया। गणित के प्रश्न भी परीक्षार्थियों को बांधकर रखा।
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शांति पूर्वक संपन्न हुई। इसके लिए शहर में नौ केन्द्र बनाए गए थे। पहली पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षार संपन्न हुई। इसमें 757 उम्मीदवार अनुपस्थित हुए। दूसरी पाली में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 801 पहुंच गई। परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकले उम्मीदवारों ने प्रश्न पत्र को कठीन बताया। एक परीक्षा ने लोकसेवा आयोग की परीक्षा के हर सवाल परेशान करने वाले थे। सोच विचार कर उत्तर लिखने के लिए मजबूर कर रहे थे।
जैसे स्कूल का बस्ता गरीब मां बाप के लिए अभिशाप होता है तो क्या उन्हें बस्ता खरीदना बंद कर देना चाहिए। या रियायत दर पर स्कूल को बस्ता छात्रों को उलब्ध करना चाहिए। संविधान से जुड़े सवालों ने भी परीक्षार्थियों को परेशान किया। अधिकांश उम्मीदवारों ने राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा को कठीन बताया। परीक्षा ने जिले में पांच हजार 240 उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी किया गया था।