अलमारी में रखे सोना का हार, अंगुठी, कान की बाली, कान का सेट, सोने का चैन, चांदी का पायल व 6 हजार 68 रुपए नकदी नहीं थे। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग दो लाख 29 हजार 32 रुपए की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। अभी चोरों के संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है।