12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली-तानाखार में अब नए चेेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में जुटी भाजपा

- पिछले चुनाव में गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम को कांग्रेस के रामदयाल उइके ने करारी मात दी थी।

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Oct 08, 2018

पाली-तानाखार में अब नए चेेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में जुटी भाजपा

पाली-तानाखार में अब नए चेेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में जुटी भाजपा

कोरबा. अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित पाली तानाखार सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच रहा है। पिछले चुनाव में गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम को कांग्रेस के रामदयाल उइके ने करारी मात दी थी। २८ हजार ८१३ मतों से हीरासिंह को हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में भाजपा के श्यामलाल मरावी तीसरे स्थान पर थे। ऐसे में तीसरे नंबर पर रही भाजपा अब त्रिपक्षीय मुकाबले को द्विपक्षीय करने में जुटी है।

फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार इस विधानसभा लिए भाजपा नए चेहरे की तलाश में है। क्षेत्र और पार्टी स्तर पर चर्चा है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष देवीसिंह टेकाम, रघुराज सिंह उइके, जिला पंचायत सदस्य धरेश्वरी सेन्द्राम, पोड़ी उपरोड़ा जनपद की अध्यक्ष किरण मरकाम, और पाली जनपद के सदस्य विरेन्द्र मरकाम के नाम भी इस रेस में शामिल है।

इन सभा नामों में सभी दावेदार अपने-अपने दावे को पुख्ता साबित करने के कई प्रकार की दलील भी देता नजर आता है। कोई किसी बड़े मंत्री का करीबी बताया जाता है तो कोई सीएम की सराहना का हवाला देता है। किसी की शिक्षा और बड़े नेताओं की सराहना उसके टिकट के दावे को पुख्ता करती है, बहरहाल जब तक टिकट की घोषणा नहीं होती है तब तक सभी के दावे अपनी-अपनी जगह पर सही से दिखते हैं।