9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- विधायक और महापौर को बताया घोटाले का सरदार, मनोज तिवारी ने ये भी कहा…

-स्टेडियम में हुए घास घोटाला पर भी चुटकी ली, छह-सात साल पहले मुम्बई में उत्तर भारतीय पर हुए हमलों को भुनाने की कोशिश की

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 11, 2018

Video- विधायक और महापौर को बताया घोटाले का सरदार, मनोज तिवारी ने ये भी कहा...

Video- विधायक और महापौर को बताया घोटाले का सरदार, मनोज तिवारी ने ये भी कहा...

कोरबा. चुनाव करीब आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेताओं की जुबान भी तल्ख होने लगी है। रविवार को घंटाघर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राहुल गांधी व कोरबा के कांग्रेस विधायक जयसिंह अग्रवाल पर सीधा व तीखा हमला किया। कहा कि हमको दिल्ली में सुनाई देता है, यहां के विधायक डामर में घोटाला करता है। रोड में घोटाला करता है, अब यह नहीं चलेगा। जो डामर का घोटाला करे उसे डिलिट कर दीजिए। मनोज तिवारी यहीं नहीं रूके।

उन्होंने यह भी कहा कि पता चला है कि वे विधायकी करें या न करें महापौर के काम भी करने लगते हैं। उन्होंने विधायक और महापौर को घोटाले का सरदार बताया। स्टेडियम में हुए घास घोटाला पर भी चुटकी ली। छह सात साल पहले मुम्बई में उत्तर भारतीय पर हुए हमलों को भुनाने की कोशिश की। कहा कि जब पूर्वियों पर राज ठाकरे की लाठी चल रही थी, राहुल गांधी ने हम यूपी बिहार के लोगों को भिखारी बोलकर अपमान किया। उसी दिन मैंने मन की प्रतिज्ञा कर ली। कहा कि बिहार यूपी के लोग भीख नहीं मांगते। मेहनत से जहां जाते हैं अपनी दीवार खड़ी करके रहते हैं। लोग श्रम करते हैं। पूर्वांचल के लोगों को इज्जत के साथ रोटी खानी मंजूर होती है।

Read More : कोरबा की सभा में भड़के मनोज तिवारी, कहा- राहुल गांधी मैं तुम्हारी औकात बताकर रहूंगा, वीडियो में देखिए तिवारी ने और क्या कहा...

तिवारी ने कहा कि राहुल के द्वारा पूर्वांचल वासियों का अपमान किए जाने के बाद मेरे मन में आया राहुल गांधी तुमकों को एक दिन औकाद बता के रहुंगा। चुनावी सभा को सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, पूर्वांचल विकास समिति के संरक्षक व अधिवक्ता अशोक तिवारी ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्यामा बाई कंवर, देवेन्द्र पांडे, अनूप अग्रवाल, मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या मनोज तिवारी को सुनने आए लोग उपस्थित थे।

विकास की जीत में नरेन्द्र मोदी के 2019 की जीत
सभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि विकास महतो की जीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2019 की जीत शामिल है। उन्होंने लोगों से विकास को जीताने की अपील की।