
हमारा झुकाव या समर्थन किसी एक पार्टी को नहीं, समाज के वोटर वोट देने के लिए स्वतंत्र, राठिया समाज के अध्यक्ष ने ये भी कहा...
कोरबा. रामपुर विधानसभा के की-वोटर्स कहलाने वाले राठिया समाज ने कहा कि हमारा झुकाव या फिर समर्थन किसी एक पार्टी को नहीं है। समाज के वोटर किसी को भी वोट देने के लिए स्वतंत्र है। मतदाता अपने विवेक का इस्तेमाल कर वोट दें। रामपुर विधानसभा में राठिया वोटर लगभग 65 हजार के आसपास है। सोमवार को तिलक भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राठिया समाज के अध्यक्ष दुर्गा राठिया ने कहा कि कई प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही है कि राठिया समाज भाजपा, कांग्रेस या फिर जकाछं को समर्थन दे रहा है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम किसी भी तरह से किसी भी पार्टी या फिर प्रत्याशी को समर्थन नहीं दे रहे हैं।
वोटर अपने अधिकार को समझते हुए जो सही लगता है उसे वोट दे। अगर क्ष्ेात्र में यह कहकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है कि समाज किसी एक को समर्थन दे रहा है। तो इन बातों में ना आएं। गौरतलब है कि रामपुर विधानसभा में राठिया वोटर्स सबसे अधिक हैं।
उतारा था प्रत्याशी
पिछली बार समाज ने अपना प्रत्याशी उतारा था। तीसरे नंबर पर भुवनेश्वर राठिया थे। इस बार भी समाज ने भाजपा और कांग्रेस से प्रत्याशी की मांग की थी। लेकिन किसी ने राठिया समाज से प्रत्याशी नहीं दिया। वहीं छजकां ने फूलसिंह राठिया को मैदान में उतारा है। यह कहा जा रहा था कि फूलसिंह राठिया के तरफ समाज का झुकाव हो सकता है। लेकिन समाज ने स्पष्ट कह दिया है हमारा समर्थन किसी को नहीं है।
Published on:
06 Nov 2018 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
