21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Political News : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे करतला, कहा- कांग्रेस की विकास विरोधी है मानसिकता, पूरे देश से हो रहा सफाया

- मां सर्वमंगला को नमन कर शुरू किया भाषण -180 करोड़ रूपए के कार्यों की मिलेगी सौगात

3 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

May 18, 2018

CG Political News : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे करतला, कहा- कांग्रेस की विकास विरोधी है मानसिकता, पूरे देश से हो रहा सफाया

CG Political News : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे करतला, कहा- कांग्रेस की विकास विरोधी है मानसिकता, पूरे देश से हो रहा सफाया

कोरबा . विकास यात्रा में सीएम डॉ. रमन सिंह विकास 18 मई को करतला ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। सीएम के पहुंचते ही भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने नारे लगाकर उनकी अगवानी की और माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल भी मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे हैं। सीएम करतला क्षेत्र के कुल 180 करोड़ रूपए से अधिक के कार्यों की सीएम सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने अपने भाषण की शुरूआत मां सर्वमंगला को नमन करके किया। उन्होंने रतनपुर की महामाया, कटघोरा की मां कोसगाई, पोड़ीउपरोड़ा की मां मातिनदाई को नमन करते हुए कहा कि इन सबकी कृपा से यहां के लोगों को खुशहाली व संपन्नता मिलती रहे। अपनी विकास यात्रा का जिक्र करते हुए डॉ. सिंह ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब ट्रिपल पी में सिमट गई है, पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो रहा है। परिवारवाद की इस कांग्रेस पार्टी की मानसिकता व सोच विकास विरोधी है। यही कारण है जब हम छत्तीसगढ़ में विकास यात्रा निकाल रहे हैं तो कांग्रेस विकास यात्रा का विरोध कर रही है। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे पर यकीन करते हुए चहुंओर विकास कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए सीएम ने कहा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को लाभ पहुंच रहा है। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में हितग्राहियों को सामग्री का भी वितरण करेंगे।

Read More :विश्व संग्रहालय दिवस पर विशेष : ऊर्जाधानी में प्रचुर मात्रा में पुरासंपदा, संरक्षण और जागरूक करने की पहल जरूरी

सभा को संबोधित करने के बाद सीएम लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। दोपहर लगभग तीन बजे वे करतला से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में कोरबा सांसद डॉ बंशीलाल महतो, संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, कोषाध्यक्ष विकास महतो, तरूण मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, वनोपज यूनियन के अध्यक्ष टिकेश्वर राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष रेणुका राठिया समेत महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हैं।

इन कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे
इस दौरान वे 16 करोड़ 76 लाख रूपये लागत के 17 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 162 करोड़ 24 लाख रूपये लागत के 75 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत ग्राम देवरमाल, सेमीपाली, कुकरीचोली, मसान, ढोगदरहा, भैसमा में दो करोड़ 35 लाख 20 हजार रूपये की लागत से 24 सोलर ड्यूल पंप पंपिंग मिनी जल प्रदाय योजना 900 वाट, एवं देवलापाठ, कुदुरमाल, कुकरीचोली, उरगा, पताढ़ी, पहन्दा, बरीडीह, ढनढनी, बरपाली, पुरैना, जुनवानी, बगबुड़ा में एक करोड़ 86 लाख की लागत से 38 नग सोलर ड्यूल पंप पंपिंग मिनी जल प्रदाय योजना 600 वाट, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत तीन करोड़ 06 लाख की लागत से तिलकेजा से पहंदा मार्ग, दो करोड़ 87 लाख 81 हजार लागत से निर्मित रींवाखार-खरवानी-सोहागपुर मार्ग पुल, एक करोड़ 91 लाख की लागत से निर्मित बालपुर-रींवापार-सराईपाली खरवानी मार्ग पर पुल, एक करोड़ 61 लाख रूपये लागत से अमलडीहा से धोराबाड़ी तक निर्मित सड़क का लोकार्पण भी शामिल है।

सुराज अभियान के बाद विकास यात्रा भी करतला में फोकस
सुराज अभियान में भी सीएम करतला ब्लॉक के भैंसामुड़ा पहुंचे थे और अब विकास यात्रा में भी सीएम ने करतला ब्लॉक मुख्यालय को चुना गया है। वहीं २० को होने वाली मुख्य सभा गुरसिया पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक को चुना गया है। जगह चयन को लेकर माना जा रहा है कि कांग्रेस सीटों वाली जगह पर सीएम का विशेष फोकस है। आखिरी में सीएम कोरबा विधानसभा में सबसे बड़ा रोड शो और जनसभा करने वाले हैं।