पुलिस को छकाने के लिए कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने टीपीनगर में पुतला दहन किया। हालांकि पुलिस ने इसे नाकाम करने की कोशिश की। इसके बाद विधायक जयसिंह अग्रवाल , रामपुर विधायक श्यामलाल कंवर समेत सभी पदाधिकारियों ने टीपी नगर स्थित कार्यालय में मीटिंग ली। मीटिंग के बाद आधे पदाधिकारी बाहर निकल गए जबकि पुलिस बल दूसरी तरफ था। इसी बीच कांग्रेसियों ने अमर अग्रवाल पुतला निकाल कर फूंक दिया।