जानकारी के अनुसार दीपका थाना क्षेत्र के ज्योतिनगर की रहने वाला रोशन सिंह चंद्रवंशी एक निजी कंपनी में ड्राइवर का काम करता है। मंगलवार की शाम 7 बजे रोशन सिंह अपने एक महिला रिश्तेदार के घर दूध देने गया था। जब वह घर दूध देने पहुचा तो उसकी महिला रिश्तेदार ने उसे चाय पीकर जाने को कहा। रोशन सिंह ने उसकी बात बात मान ली और रुक गया ।