भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व वानरों की टोली और मांदर की धुन में कर्मा नृत्य के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जगह-जगह पूजा-अनुष्ठान किया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा जय श्रीराम के साथ यात्रा में शामिल होंगे। भगवान श्रीराम के धनुष से तीर छूटते ही रावण का दहन किया जाएगा। जिले के बालको, दीपका, बांकीमोगरा, छुरी, सर्वमंगला नगर दुरपा, रजगामार, रामपुर सहित नगरीय, उप नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है।
कहां कितने फीट का रावण
- एनटीपीसी लाल मैदान 105 फीट
- पुराना बस स्टैंड 35 फीट
- कोसाबाड़ी फेस वन 50 फीट
- मुड़ापार 55 फीट
- एमपी नगर 35 फीट
- रविशंकर नगर 50 फीट
- पुरानी बस्ती 35 फीट