31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ED Raid: ईडी ने भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष समेत तीन लोगों के ठिकाने पर दी दबिश

ED Raid In CG: शुक्रवार को ईडी टीम ने भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी समेत तीन लोगों के ठिकाने पर दबिश दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Oct 2023, 3:14 PM IST

ED raids residence of 3 people including BJP district treasurer Korba

ईडी ने भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष समेत तीन लोगों के ठिकाने पर दी दबिश

कोरबा। ED Raid In CG: शुक्रवार को ईडी टीम ने भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी समेत तीन लोगों के ठिकाने पर दबिश दी। दिनभर जांच चलने के बाद दोपहर में टीम लौट गई है। मामले के तार नान घोटाले से जुड़े हुए हैं। भाजपा के कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी के सीतामणी मार्ग स्थित आवास, अंकित अग्रवाल के पहंदा स्थित राइस मिल और एक अन्य संतोष अग्रवाल के घर पर ईडी ने दबिश दी।

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम नान घोटाले के मामले में जांच कर रही है। इस केस में मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने अपनी जांच बढ़ाई है। ईडी के केन्द्र बिंदू पर रहे कोरबा में अब तक कोयला लेवी, डीएमएफ, जमीन के गड़बड़ी के बाद अब नान घोटाले के तार भी जुड़ गए हैं। सुबह जब ईडी की दबिश की सूचना सार्वजनिक हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया। दोपहर करीब साढ़े चार बजे तक इस मामले में ईडी की अलग-अलग टीमें जांच करने के बाद वापस लौट गई है।

यह भी पढ़े: आज जारी होगी अधिसूचना, नामांकन की तैयारी पूरी, कलेक्ट्रेट मार्ग को किया वन-वे