
टीपी नगर चौक पर कांग्रेसियों ने अमित शाह का फूंका पुतला, नारेबाजी करते हुए कालेधन को सफेद करने का लगाया आरोप, पढि़ए खबर...
कोरबा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर व ग्रामीण, महिला कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस कमेटी व सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहर के टीपी नगर चौक पर अमित शाह का पुतला फूंका।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा तिवारी ने बताया कि नोटबंदी के समय गुजरात अहमदाबाद के कोऑपरेटिव बैंक मे 745 करोड़ रूपये जमा हुए थे। उस सहकारी बैंक के डायरेक्टर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह है। नोटबंदी के दौरान कालेधन को सफेद करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि नोटबंदी के ठीक पहले पूरे भारत में भाजपा कार्यालय के नाम पर जो भूमि खरीदी गयी है उस मामले में भाजपा जनता के सामने गलत तथ्य रखकर खुद को बचाना चाहती है। नोटबंदी के समय ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया था कि इस देश में नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है अब धीरे-धीरे यहा घोटाला उजागर होने लगा है।
बड़े पैमाने पर लोग अकाल मौत हुए लोग आज भी नोट बंदी से उबर नही पाये है। एटीएम और बैंको से लोगों को अपना ही पैसा नही मिल रहा है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने बताया कि नोटबंदी के दौरान अहमदाबाद के कोऑपरेटिव बैंक में व्यापक पैमाने पर नोट घोटाला हुआ है। यह घोटाला स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला है।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष बृजभूषण प्रसाद ने कहा कि इस बैंक के माध्यम से बड़े पैमाने पर चलन से बाहर हुए नोटों की नई करंसी से बदली हुई जिसकी कोई कल्पना नही कर सकता था। जिला कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि नोटबंदी और नोट बदली स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला साबित हो रहा है। नोटबंदी के समय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जिस सहकारी बैंक में निदेशक थे उसी बैंक में भारत के और सभी सहकारी बैंको से ज्यादा नोट बदली किया गया है जिसमें अमित शाह की अहम भूमिका रही है।
इस मौके पर विकास शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव, एस मूर्ति, ममता अग्रवाल, संत सेवक गुप्ता, कुसुम द्विवेदी, शाहिदा कुरैशी, द्रोपती तिवारी, शशीलता पाण्डेय, गीता गभेल, सीमा उपाध्याय, धनश्याम रमानी, मुर्तजा अंसारी, गुड्डू थवाईत, पंचराम आदित्य, सुनीता तिग्गा, सालिनी गभेल, संतोषी यादव, प्रदीप पुरायणे, सुनील त्रिपाठी, शरफुन निशा, पायल दुग्गा, मो. फारूक मेमन, नसीफा हुसैन, शालू पनरिया, जयंती वर्मा, राजेश कुमार, अजीत श्रीवास, किशोर राठौर, राहूल जांगडे, अमित सिंह, राहूल राव, अविनाश बंजारे, दिलीप चौधरी, मनीष कुमार, सुजीत बर्मन, गोलू यादव, विशाल राउत, करण निषाद, अर्कित पटेल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Published on:
24 Jun 2018, 9:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.