23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसईसीएल की जमीन पर हो रहा अतिक्रमण, काटे जा रहे पेड़, अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

-लोग वृक्षों को काटकर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए गैर कानूनी तरीके से वृक्षों की कटाई का काम चालू हो गया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 3 Jan 2019, 9:46 PM IST

एसईसीएल की जमीन पर हो रहा अतिक्रमण, काटे जा रहे पेड़, अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

एसईसीएल की जमीन पर हो रहा अतिक्रमण, काटे जा रहे पेड़, अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

कोरबा. कुसमुंडा एरिया में एसईसीएल की जमीन पर तेजी से अतिक्रमण हो रहा है। पेड़ तक काटे जा रहे हैं, लेकिन प्रबंधन के अधिकारी मौन हैं। एसईसीएल ने विकास नगर कुसमुंडा में प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए कई साल पहले सैकड़ों पौधों को लगाया था। पौधे बड़े होकर वृक्ष बन गए हैं। वृक्षों की कटाई पर लोगों की नजर है। लोग वृक्षों को काटकर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए गैर कानूनी तरीके से वृक्षों की कटाई का काम चालू हो गया है। रास्ते चलते एसईसीएल के अफसरों की भी नजर वृक्षों की अवैध कटाई पर पड़ती है। लेकिन अफसर नोटिस जारी करना भी जरूरी नहीं समझते हैं।

Read More : Breaking : मड़ई मेला से घर लौट रहे छात्रों से भरी पिकअप पलटी, 38 बच्चे घायल, 10 छात्रों का प्राथमिक इलाज के बाद कटघोरा अस्पताल किया रेफर
सड़क चौड़ीकरण में परेशानी
विकास नगर शिव मंदिर से चर्च कंपाउंड की ओर जाने वाली मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य एसईसीएल करा रहा है। इस पर करीब ८० लाख रुपए खर्च होने हैं, लेकिन सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण ठेकेदार को चौड़ीकरण में परेशानी आ रही है। तय मापदंड के अनुसार चौड़ीकरण नहीं हो रहा है।