रामपुर में है समस्याओं का अंबार
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता की उम्मीदों से यहां काफी कम विकास हुआ है। जबकि इसी क्षेत्र से उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष आदि रहे हैं। रामपुर से कुदमुरा मार्ग पर छिंदाई नाले पर पूल का निर्माण नही हो सका। डोकरमना से कुटुरवा, चिर्रा से श्यांग आदिवासी बहुल्य क्षेत्र के मार्ग पक्के नहीं हो सके हैं।