1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर को सुप्रीम स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद तेज, समिति का गठन

शासन ने एसपीवी समिति का किया गठन, आयुक्त बने सीईओ

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Sep 17, 2018

शहर को सुप्रीम स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद तेज, समिति का गठन

शहर को सुप्रीम स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद तेज, समिति का गठन

कोरबा. आखिरकार सरकार ने कोरबा सुप्रीम स्मार्ट सिटी लिमिटेड का गठन डेढ़ साल बाद कर दिया। सूडा के सेके्रटरी जहां समिति के अध्यक्ष होंगे। वहीं कलेक्टर उपाध्यक्ष, आयुक्त सीईओ, एसपी समेत अन्य ११ अधिकारियों को समिति का संचालक बनाया गया है।
शासन द्वारा कोरबा, राजनांदगांव और भिलाई शहर को अपने ही खर्च पर स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया था। इसके लिए हर शहर का सर्वे कराया गया था। इस सर्वे को कराने के बाद से कोरबा सुप्रीम स्मार्ट सिटी लिमिटेड का गठन होना था। इसी समिति की देखरेख में शहर में भविष्य में सभी कार्य कराए जाएंगे। सोमवार को सरकार ने तीनों शहर के लिए समिति का गठन कर दिया।
भिलाई को जहां सुपर स्मार्ट सिटी, राजनांदगांव को प्रीमियम स्मार्ट सिटी तो वहीं कोरबा को सुप्रीम स्मार्ट सिटी बनाना तय हुआ है। कोरबा सुप्रीम स्मार्ट सिटी लिमिटेड(केएसएससीएल) समिति में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सेके्रटरी अध्यक्ष होंगे। आयुक्त जहां प्रबंध संचालक सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसपी, नगरीय प्रशासन के अतिरिक्त संचालक और मुख्य अभियंता, निगम के वरिष्ठ अभियंता, वित्त प्रभारी निगम, पीडब्लूडी और सीएसपीडीसीएल के अधिकारी संचालक होंगे। माना जा रहा है कि अब इस दिशा में काम तेज होंगे।
मरीन ड्राइव से लेकर ऑक्सीजन पार्क भी
बनाए गए डीपीआर में कई बड़े प्रोजेक्ट को शामिल किया गया है। इसमें विशेष तौर पर मरीन ड्राइव से लेकर ऑक्सीजन पार्क को भी रखा गया है। कोरबा शहर पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रहा है। इसके लिए मुख्य मार्गों को हरा भरा रखने के आलावा ऑक्सीजन पार्क को मूर्तरुप भी दिया जाएगा। वहीं रिवर प्वाइंट व्यू पर काम चल रहा है। ई लाइब्रेरी बहुत जल्द शुरू होने वाला है।

इन बड़े काम को किया गया शामिल
स्मार्ट स्ट्रीट, लेजर लाइट पार्क, स्मार्ट होर्डिंग, साइकल ट्रेक, ई टॉयलेट, सीवरेज सिस्टम , स्पोर्टस काम्पलेक्स, बायपास मार्ग, स्मार्ट वेंडिंंग जोन, चौपाटी,इंडस्ट्रियल पार्क, सोलर लाइट पैनल, बायपास रोड, वाइफाइ जोन