कोरबा. कैश निकालने एटीएम (ATM) पहुंचे दंपती के उस समय होश उड़ गए, जब पासवर्ड डालते ही बैंलेंस नहीं होने का मैसेज आया। इसके बाद उन्हें ठगी (Fraud) का एहसास हुआ। गौरतलब है कि कैश निकालने के बहाने एक हफ्ता पूर्व एक युवक ने एटीएम ले लिया। स्वाइप करते हुए ही कार्ड की क्लोनिंग कर ली। एक सप्ताह बाद जब पीडि़त खाते से पैसे निकालने पहुंचा तो उसके खाते से साढ़े 37 हजार निकाले जा चुके थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।