इस वजह से स्टॉपेज को लेकर आम लोगों में भ्रम की स्थिति होती थी। लेकिन अब तो निगम द्वारा लगभग सभी जगह स्टॉपेज का निर्माण कर दिया है। अब जब आम सवारी कहीं भी बस से उतरने या फिर रूकवाकर बैठने के लिए हाथ दिखाता है, तो मजबूरन सिटी बस स्टॉफ को गाड़ी रोकनी पड़ती है। एक तरफ बस ना रोकने से सवारियों की परेशानी तो दूसरी तरफ बस रोकने से ऑटो चालकों से विवाद। इस वजह से यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसे देखते हुए अब यह निर्णय लिया गया है। मंगलवार को दोनों ही पक्षों में विवाद की वजह से दिनभर पूरी बसें डिपो में खड़ी रहीं।