19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / Live : जिस राशि का इस्तेमाल विकास कार्यों में होना चाहिए था, उससे इस सरकार ने चुकाया ऋण : सिंहदेव

Live : जिस राशि का इस्तेमाल विकास कार्यों में होना चाहिए था, उससे इस सरकार ने चुकाया ऋण : सिंहदेव

जिले की जनता से जनसंवाद कर रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 13 Sep 2018, 5:06 PM IST

जिले की जनता से जनसंवाद कर रहे

जिले की जनता से जनसंवाद कर रहे

कोरबा. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र के लिए नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव जिले की जनता से जनसंवाद कर रहे हैं। सुबह छ: बजे से ही सिंहदेव जिले के अलग-अलग इलाकों में लोगों से रूबरू हो रहे हैं।


बाबा इस दौरान मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने हाल ही में जारी बजट डेफिसिट के आंकड़ों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि बजट की जिस राशि का उपयोग भवन , सड़क आदि के निर्माण व विकास कार्यों में होना चाहिए था। उस राशि से वर्तमान प्रदेश सरकार ने सात हजार करोड़ रूपए का ऋण चुकाया है। दो प्रमुख विभाग पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन में लेटलतीफी और काम की शिथिलता के कारण दो हजार 600 करोड़ रूपए के 97 कार्यों में पांच हजार 64 करोड़ रूपए का अतिरिक्त व्यय हुआ। कार्य की वास्तविक लागत से दोगुनी राशि लग चुकी है। इसके अलावा महिलाओं के विकास वाली 25 प्रमुख योजनाओं के लिए भी केवल 60 प्रतिशत कार्य ही पूरे हुए। आंकड़ों के बहाने बाबा टीएस सिंहदेव ने सरकार के काम-काज को आड़े हाथ लिया।
Read more : निर्वाचन से जुड़े कार्यों में लापरवाही, कलेक्टर ने चार कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा जवाब

सब्जी मण्डी में व्यापारियों से मिले
इसके पहले सिंह देव सुबह मॉनिंग वॉक पर गुरुवार को विधायक जयसिंह अग्रवाल के साथ सुबह े अशोक वाटिका और पुष्पलता उद्यान में आम लोगों से चर्चा की। एसईसीएल स्टेडियम में खिलाडिय़ों से भी मिले आठ बजे पुराना बसस्टैंड कोरबा में व्यवसायियों के साथ जलपान का लुत्फ उठाया। वार्ड क्रमांक चार के एसएलआरएम सेंटर में सफाई कामगारों से भेेंज कर उनकी समस्याओं को भी समझने का प्रयास किया। मजदूरों से भी मुलाकात की। बुधवारी बाजार के सब्जी मण्डी में व्यापारियों से मिले। जिला अस्पताल में चिकित्सकों व स्टॉफ मरीजों से भी सिंहदेव ने तय कार्यक्रम के तहत भेंट की। दौरा अब भी जारी है। जोकि रात के भोजन तक चलेगा।