25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : शहर के नजदीक पहुंचा हाथियों का झुंड, भुलसीडीह में भैंस को उतारा मौत के घाट फिर घंटों मचाया उत्पात

झगरहा और भुलसीडीह के आसपास विचरण कर रहा हाथियों का दल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Jul 2018, 2:06 PM IST

झगरहा और भुलसीडीह के आसपास विचरण कर रहा हाथियों का दल

झगरहा और भुलसीडीह के आसपास विचरण कर रहा हाथियों का दल

कोरबा. हाथियों का दल शहर के निकट झगरहा और भुलसीडीह के आसपास उत्पात मचा रहा है। भुलसीडीह के निकट हाथियों ने मवेशियों पर हमला कर दिया और इसमे ंएक भैंस मौके पर ही मर गयी। हाथियों के इस हमले से गांव में दहशत का आलम है और ग्रामीण बारिश के इस मौसम में रतजगा करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इनमें से कई क्षेत्र जंगल के निकट होने के कारण यहां बिजली की आपूर्ति भी ठीक प्रकार से नहीं हो पा रही है।


उल्लेखनीय है कि इसके तीन दिन पहले दंतैल हाथी बीती रात को कोरबा रेंज इंडो स्पंज व डुरमडीह के बीच गांव में दंतैल उत्पात मचा कर पास के ही कोटमेर गांव में बाउंड्रीवाल को भी तोड़ दिया। हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुदमुरा, करतला रेंज के बाद अब लंबे समय तक हाथी कोरबा रेंज में विचरण कर रहे हैं। बारिश का बहाना बनाकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नियमानुसार ट्रैकिंग नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ किसान खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं।

Read more : Live- फिर वही फोकट की लूट : डीजल से भरे टैंकर के पलटते ही बाल्टी लेकर दौड़े लोग किसी ने भी हाथ से जाने नहीं दिया मौका

---------------

25 जुलाई को डुमरडीह के ग्रामीणों को किया था परेशान


कोरबा. दंतैल हाथी बीती रात को कोरबा रेंज के डुमरडीह पहुंच गया था। इंडो स्पंज व डुरमडीह के बीच गांव में दंतैल उत्पात मचाता रहा। पास के ही कोटमेर गांव में बाउंड्रीवाल को भी तोड़ दिया। इधर 32 हाथियों का झुंड भी भुलसीडीह के आसपास जंगल में विचरण कर रहे हैं।


हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुदमुरा, करतला रेंज के बाद अब लंबे समय तक हाथी कोरबा रेंज में जमे हुए हैं। बारिश होने की वजह से वन विभाग को भी ट्रैकिंग करने में परेशानी आ रही है। दूसरी तरफ किसान खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं। दंतैल हाथी बुधवार की देर रात डुमरडीह व आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

डर से ग्रामीण रतजगा करने पर मजबूर है। डुमरडीह के आसपास यह दंतैल हाथी बाड़ी को भी नुकसान पहुंचा रहा है। रात भर दंतैल डुमरडीह के खेतों की तरफ था। तो वहीं सुबह होते ही पास के जंगल में चला गया। गुरूवार की रात को दंतैल डुमरडीह के बांस बाड़ी तक पहुंच गया था। वन विभाग हाथियों की ट्रेकिंग में लगा हुआ है। गांव में मुनादी कराई जा रही है।