31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के पैर थिरके, जय श्री राम का हुआ उद्घोष

निकाली गयी शोभायात्रा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Rajkumar Shah

•

Updated: 8 Apr 2019, 3:45 PM IST

निकाली गयी शोभायात्रा

भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के पैर थिरके, जय श्री राम का हुआ उद्घोष

कोरबा. नव वर्ष के अवसर पर हिंदू संगठनो से जुड़े लोगों ने सांस्कृतिक मंच से भगवान राम-लक्ष्मण व सीता की झांकी की शोभायात्रा निकाली। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस सांस्कृतिक मंच पहुंची। यहां भगवान श्रीराम की आरती व पूजा अर्चना की गयी। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य प्रमोद तिवारी के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रात: नगर के भजन मंडलियों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

इस दौरान प्राचार्य प्रमोद तिवारी व शिशु मंदिर के आचार्य ने भगवा रंग का ध्वज घर-घर जाकर लगाया। शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने घर के द्वार पर दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान नगर के कई स्थानो पर शरबत, खिचड़ी का वितरण किया गया। इसके साथ ही नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से भगवान के दर्शन व पूजा-अचर्ना करने भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालु माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचते रहे।

नुनेरा में भगवान श्रीराम की निकाली जीवंत झांकी

नुनेरा. प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर ग्राम नुनेरा में विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा का शुभारंभ बस स्टैंड नुनेरा से शुरू हुई। श्रीराम चंद्र, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान की झांकी निकाली गयी। डीजे की धुन पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के पैर थिरकते रहे। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम एवं भारत माता की जय के उद्घोष से नगर गुंजायमान होता रहा।

सर्व हिंदू समाज के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक में प्रेम साहू, रूपेश कंवर, मंगलेश पटेल, अविनाश शुक्ला, प्रकाश तिवारी, यशवंत कोराम, सुनील, दीपेश ठाकरे, अजीत नायक, मनीष तिवारी, आशीष यादव, दाउ राम साहू, नीतेश, साजन पटेल, संगम मरकाम, राहुल अहीर, राम प्रसाद देवांगन, मनीष पटेल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए।