8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Utility News : निवेश करने जा रहे हैं तो पहले कर लें पूरी जानकारी, नहीं तो डूब सकती है आपकी रकम

लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है कि अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार का लालच या मीठी-मीठी बातें करके एटीएम से जुड़ी जानकारियां मांगता है तो कतई न दें।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jun 07, 2018

CG Utility News : निवेश करने जा रहे हैं तो पहले कर लें पूरी जानकारी, नहीं तो डूब सकती है आपकी रकम

CG Utility News : निवेश करने जा रहे हैं तो पहले कर लें पूरी जानकारी, नहीं तो डूब सकती है आपकी रकम

कोरबा. किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी कर लेनी चाहिए। तीन-चार साल में कोई कंपनी तो दूर बैंक भी धन को दो गुना नहीं कर सकते हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को बहकावे में आकर अपने धन को कम समय में दोगुना होने के लालच में नहीं फंसना चाहिए। इसी प्रकार एटीएम आदि के बारे में भी गोपनीय सूचनाएं भी किसी भी व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए।

इसी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को दी जा रही हैं। इसके लिए लीड बैंक की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोरबा के लीड बैंक मैनेजर सुरेन्द्र शाह ने पत्रिका डॉटकाम के साथ विशेष बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग बैंकिंग सिस्टम से अवगत हों और किसी प्रकार के फ्राड में न फंसे।

Read More : Breaking News : डूमरपाली खरसिया में पिकप पलटने से 20 लोग घायल, छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग

शाह ने बताया कि लीड बैंक की ओर से डिजिटल पेमेंट के बारे में भी जानकारी दी जा रही है,उन्हें इसके फायदे भी बताए जा रहे हैं कि किस प्रकार से लोग समय की बचत के साथ ही इसे बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल पेमेंट के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है और उनमें उत्सुकता भी दिखायी पड़ रही है।

किसी को न दें एटीएम से जुड़ी गोपनीय जानकारी
लीड बैंक मैनेजर सुरेन्द्र शाह ने बताया कि ग्राहकों को सतर्क किया जा रहा है कि एटीएम के पिन व अन्य जुड़ी जानकारियां किसी के साथ शेयर न करें। कई बार बैंक के नाम से फोन करके जानकारी मांगी जाती है, जबकि सच बात यह है कि बैंक कभी भी किसी से भी एटीएम से जुड़ी जानकारियां नहीं मांगता है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है कि अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार का लालच या मीठी-मीठी बातें करके एटीम से जुड़ी जानकारियां मांगता है तो कतई न दें।

मिला प्रथम पुरस्कार
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में लक्ष्य से अधिक ऋण वितरित करने के लिए राज्य स्तर पर सम्मान व प्रशस्तिपत्र मिला है। इसमें सभी बैंकों का सहयोग रहा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में स्वरोजगार ऋण का लक्ष्य ३२३ था जबकि प्रदान किया गया ४१६। इसी प्रकार समूह ऋण का लक्ष्य था १५ और प्रदान किया ५९। यह पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम आने पर रायपुर में नगरीय विकास मंत्री की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार लीड बैंक सुरेन्द्र शाह ने प्राप्त किया।