3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद कदम पर है रामपुर चौकी, इसके बावजूद भी कोसाबाड़ी स्थित मोबाइल दुकान से ढाई लाख का सामान पार

- पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 7 Jun 2018, 11:37 AM IST

चंद कदम पर है रामपुर चौकी, इसके बावजूद भी कोसाबाड़ी स्थित मोबाइल दुकान से ढाई लाख का सामान पार

चंद कदम पर है रामपुर चौकी, इसके बावजूद भी कोसाबाड़ी स्थित मोबाइल दुकान से ढाई लाख का सामान पार

कोरबा. रामपुर चौकी और एसपी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर कोसाबाड़ी स्थित मोबाइल दुकान में ढाई लाख की चोरी हो गई है। कोसाबाड़ी चौक में अभिषेक टेलीकॉम नामक मोबाईल दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर नगदी सहित लगभग ढाई लाख का का सामान चुरा लिया है।

दुकान संचालक द्वारा चोरी की रिपोर्ट रामपुर चौकी में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार चोरों ने उसके दुकान से 10 से 12 नग कीमती मोबाइलों की चोरी कर ली है। इसी तरह गल्ले में रखे 3 हजार रुपए नगदी व अन्य सामानों को भी चोर चुरा ले गए हैं। चोरी किए गए सभी सामानों का मूल्य लगभग ढाई लाख रूपए आंका गया है। रामपुर चौकी अंतर्गत सिंचाई कालोनी बालाजी मंदिर के पास निवासरत अभिषेक पालीवाल द्वारा कोसाबाड़ी चौक के पास अभिषेक टेलीकॉम नामक मोबाइल दुकान का संचालन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।

बीती रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर अभिषेक अपने घर आ गया था। बुधवार को सुबह किसी परिचित ने उसे मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी दुकान के शटर टूटा हुआ है। अभिषेक मौके पर पहुंचे और चोरी की जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी मेलाराम कठोतिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की ।

Read More : मस्ती में झूम रहे गजराजों को खदेडऩे वन अमला के साथ पहुंचे ग्रामीण, फिर हुआ कुछ ऐसा..

सीसीटीवी का तार खींचा फिर की चोरी
अभिषेक टेलीकॉम में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरेे लगाये गए हैं, लेकिन वह खराब थे। चोरों को यह नहीं मालूम था। इसलिए उन्होंने पहले कैमरे के तार को काट दिये। जांच में यह भी पता चला कि कोसाबाड़ी चौक में पूर्व में पुलिस द्वारा भी सीसीटीवी कैमरा लगाया था। लेकिन सीएम की विकास यात्रा के समय उलझे हुए तारों को निकाल दिया गया था। बाद में इसे जोड़ा ही नहीं गया जिसके कारण पुलिस को इस कैमरे से कोई भी फुटेज नहीं मिला लेकिन दुकान के ठीक सामने निर्मला स्कूल संचालित है। जहां स्कूल प्रबंधन द्वारा भी सीसीटीवी कैमरा लगाया है। स्कूल के सीसीटीवी कैमरा फुटेज को पुलिस ने खंगालना शुरू किया तो पुलिस को अहम सुराग भी मिला,जिसमें तीन युवक चोरी के इरादे से दुकान में जाते हुए दिख रहे हैं।