इसकी शिकायत कई महीने पूर्व की गई थी, लेकिन रसूख के दम पर शिकायत को दबा दिया गया था। सरकार पलटने के बाद निगम ने कब्जाधारियों को नोटिस देकर कब्जा खाली करने कहा था। रविवार तक कब्जा नहीं हटाने पर सोमवार को निगम, राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बेजाकब्जा पर जेसीबी चलाकर हटा दिया गया। इस दौरान कब्जाधारी और निगम के कर्मियों के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई।