
हरदीबाजार-कुसमुंडा मार्ग पर भिलाईबाजार हाइस्कूल के सामने की घटना
कोरबा . बारात से लौटते समय बाइक की तेज रफ्तार तीन दोस्तों पर भारी पड़ गई। आगे चल रही ट्रेलर ने ब्रेकर पर जैसे ही ब्रेक लगाई। पीछे आ रही युवकों की बाइक सीधे ट्रेलर में जा घुसी। युवकों को गंभीर चोटें पहुंची।
तीनों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बाइक चला रहे युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिम्स रिफर कर दिया गया है। इधर घटना की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम का प्रयास किया। लेकिन तहसीलदार द्वारा 25 हजार के मुआवजा के आश्वासन के बाद चक्काजाम नहीं किया गया।
हरदीबाजार चौकी अंतर्गत ग्राम छिंदपुर में निवासरत वेदभूषण सिंह राठौर उर्फ वीरू 20 वर्ष, सरईसिंगार निवासी दीनू कुमार राठौर 21 वर्ष एवं विकास जायसवाल 22 वर्ष गुरूवार को बाइक में सवार होकर दोस्त की बारात में शामिल होने ग्राम रलिया गए हुए थे। रलिया निवासी मुकेश राठौर के बारात में शामिल होने के लिए वे बालको गए हुए थे। जहां से तीनों दोस्त रात्रि लगभग 2 बजे हरदीबाजार लौट रहे थे। बाइक वेदूभूषण चला रहा था।
बाइक काफी तेज रफ्तार से थी। आगे चल रही ट्रेलर ने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे चल रही बाइक चालक सीधे ट्रेलर के पीछे जा घुसी। इससे बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोंटे आई। वहीं दो युवक भी घायल हो गए। इन तीनों को जिला चिकित्सालय लेकर लोग पहुंचे। जहां चालक वेदभूषण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं दो अन्य को भी गंभीर चोट लगी है। लिहाजा दोनों को सिम्स रिफर किया गया है। इधर सुबह जब लोगों को दुर्घटना की जानकारी लगी। गुस्साएं लोगों ने चक्काजाम करने के लिए सड़क पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची हरदीबाजार पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने से इंकार करते रहे। फिर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को 25 हजार रूपए मुआवजा का आश्वासन दिया गया। जब जाकर लोग लौटे।
युवकों ने नहीं पहनी थी हेलमेट और शराब का नशा भी
हरदीबाजार पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं पहनी थी। वहीं शराब के नशे में थे। इस बीच जल्दबाजी में ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार से जा रहे थे। रात के समय सामने चल रही ट्रेलर से दूरी बनाकर चलने की बजाएं पीछे चल रहे थे। जिससे यह हादसा हुआ। लोगों की मांग है कि जिस ट्रेलर से यह दुर्घटना हुई, तलाश कर उसके ड्रायवर के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर दिया जाए।
Published on:
20 Apr 2018 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
