
खुश खबर : आईटी इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस अब आधे से भी कम, इन छात्रों को मिलेगा लाभ, पढि़ए खबर...
कोरबा. आईटी कोरबा इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस अब आधे से भी कम होगी। इसका फायदा मौजूद सत्र २०१८-१९ में कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों को मिलेगा। आईटी कोरबा में अब प्रति सेमेस्टर सिर्फ १५ हजार रूपए ही बतौर ट्यूशन फीस देना होगा। पूर्व में यह राशि ३२ हजार ८५० रूपए थी। आईटी में इंजीनियरिंग की पढाई करने वालों को शासन स्तर पर बड़ी राहत दी गई है। फीस कम करने का प्रस्ताव आईटी के शासी निकाय के अध्यक्ष तकनीकी शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पूर्व में भेजा गया था। इसका अनुमोदन वर्तमान के सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Read More : Video Gallery : बीच सड़क पर महिला कांग्रेसियों ने लकड़ी जलाकर बनाया खाना, बढ़ते रसोई गैस के दाम का किया विरोध
पहली काउंसिलिंग के बाद आईटी कोरबा में केवल ९ छात्रों ने प्रवेश लिया है। यही आईटी की सबसे बड़ी परेशानी है। साल दर साल यहां प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या लगातर घट रही है। इस नए सत्र में अब तक मेकैनिकल में २, सिविल में ६, कम्प्यूटर साईंस में एक छात्र ने प्रवेश लिया है जबकि ईईई ब्रांच का खाता नहीं खुला है। फीस कम होने के बाद प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या बढऩे की उम्मीद है।
दूसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी
आईटी में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। जितने छात्रों ने भी इसमें भाग लिया है। उन्हें ७ से ११ जुलाई तक का समय कॉलेज पहुंचकर प्रवेश लेने के लिए दिया गया है।
-आईटी कोरबा में अब प्रति सेमेस्टर सिर्फ १५ हजार ही बतौर ट्यूशन फीस देनी होगी। पहले यह फीस लगभग ३३ हजार थी। इसका फायदा इस सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों को मिलेगा- पंकज स्वर्णकार, प्रवेश प्रभारी, आईटी कोरबा
Published on:
06 Jul 2018 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
