
किकबाक्सरों ने सोलन में दिखाया कमाल, जिले को मिले इतने पदक
कोरबा. भारतीय किकबाक्सिंग संघ के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश किकबाक्सिंग एसोसिएसन के तत्वाधान में राष्ट्रीय कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जून तक सोलन में किया गया। किकबाक्सिंग एसोसिएसन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव तारकेश मिश्रा ने बताया कि इसमे देश भर के 22 राज्यों के 1000 खिलाडिय़ों एवं 200 ऑफिसियल ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में विभिन्न जिलों कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग एवं धमतरी के 35 खिलाड़ी एवं 5 आफिसियल ने फेडरेशन के नियमानुसार विभिन्न वजन वर्गों में अलग अलग इवेंट में हिस्सा लिया।
कोरबा जिले के परिणाम
कोरबा जिले के छत्तीसगढ मार्शल आर्ट एवं किबाक्ंिसग एकेडमी से कैडेट बालिका वर्ग में 22 किग्रा वजन वर्ग में आरना बुधिया ने किक लाईट इवेंट में स्वर्ण पदक, 26 किग्रा वजन वर्ग में मनु शर्मा ने किक लाईट इवेंट में स्वर्ण पदक, 28 किग्रा में सृष्टि मिश्रा ने किक लाईट इवेंट में स्वर्ण पदक तथा पाईंट फाईटिंग एवं म्युजिकल फ ाम्र्स में 2 रजत पदक, 30 किग्रा वजन वर्ग में वर्षा सोनी ने पाईंट फाईटिंग इवेंट में स्वर्ण पदक, 37 किग्रा वजन वर्ग में भावना डनसेना ने लाईट कांटेक्ट इवेंट में रजत पदक, 47 किग्रा वजन वर्ग में जितीका शर्मा ने पाईंट फाईटिंग इवेंट में रजत पदक, -46 किग्रा वजन वर्ग में मेहा गोस्वामी ने लाईट कांटेक्ट इवेंट में कांस्य पदक, इसी प्रकार कैडेट बालक वर्ग मे -32 किग्रा में अदवैत बुधिया ने पांईट फाईटिंग,लाईट कांटेक्ट एवं म्युजिकल फाम्र्स इवेंट में 2 रजत पदक, 37 किग्रा वजन वर्ग में निकुंज अग्रवाल ने किक लाईट इवेंट में रजत पदक,37 किग्रा में हिमांशु यादव ने पांईट फाईटिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
जूनियर बालिका वर्ग में 55 किग्रा में कोमेश्वरी साहू ने पांईट फाईटिंग, लाईट कांटेक्ट इवेंट में 2 स्वर्ण पदक,ं 50 किग्रा में नोमिषा पटेल ने पांईट फाईटिंग एवं किक लाईट इवेंट में स्वर्ण एवं कांस्य पदक, 60 किग्रा में अजीता शर्मा ने किक लाईट इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में 45 किग्रा में नमन मरावी ने पाईंट फाईटिंंग एवं किक लाईट इवेंट में स्वर्ण एवं कांस्य पदक, 57 किग्रा किक लाईट में अलौकिक तिग्गा को कांस्य पदक एवं मयंक डडसेना को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। टीम कोच के रूप में अजीत शर्मा, आरती सिंह एवं मैनेजर रोशनी सेन, कुलप्रीत सिंह अजमानी ने राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व किया। स्पर्धा में राज्य के अन्य जिलों के खिलाडिय़ों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीते।
Published on:
18 Jun 2018 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
