24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / Korba Crime News: मां ने दो बच्चों के साथ पी लिया जहर, बेटे की मौत, मां और पुत्री की हालत गंभीर

Korba Crime News: मां ने दो बच्चों के साथ पी लिया जहर, बेटे की मौत, मां और पुत्री की हालत गंभीर

Crime News: कोरबा में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे, यहां चाकाबुड़ा कसाईपाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 2 Oct 2024, 12:07 PM IST

Korba Crime News

Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार सुबह मां ने अपने 2 बच्चों को जहरीला पदार्थ पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया। इसमें 4 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर है। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बुंगेली गांव का है।

जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाली महिला संगीता कश्यप (30) ने जहर पी लिया। उसने 4 साल के पुत्र शिवम और 7 साल की बेटी शिवानी को भी जहर दे दिया। इसके थोड़ी देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। उनके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला की भी हालत खराब हो रही थी। तीनों को बांकीमोंगरा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी स्थिति को देखकर चिकित्सक ने कटघोरा के अस्पताल रेफर किया। यहां 4 साल के बच्चे शिवम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने दो बच्चों के साथ जहर पी लिया।

यह भी पढ़े: Korba News: आश्रम में भोजन के बाद बिगड़ी 19 छात्राओं की तबीयत, इस हाल में पहुंचे अस्पताल, मचा हड़कंप

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांकीमोंगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से ग्रामीणों और आसपास के लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ले रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। अभी जहर किस वजह से पीए हैं जानकारी सामने नहीं आई है।