Korba Murder Case: कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में 12 साल छोटे उम्र के प्रेमी ने विधवा महिला के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतिका की पुत्री ने सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।