26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा! खौलते पानी में गिरी 3 साल की मासूम, झुलसने से मौत

Korba News: पानी उबल रहा था, इसी बीच खेलते-खेलते दिव्या सिगड़ी के पास पहुंच गई। सिगड़ी का पानी बच्ची पर गिर गया, बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

less than 1 minute read
Google source verification
खौलते पानी में गिरी 3 साल की बच्ची (Photo source- Patrika)

खौलते पानी में गिरी 3 साल की बच्ची (Photo source- Patrika)

Korba News: तीन साल की बच्ची खाने पकाने के लिए उबल रहे पानी में गिर गई। बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे कोरबा की एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से बच्ची को कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बच्ची की मौत हो गई।

घटना कोतवाली थानांतर्गत सीतामणी क्षेत्र की है। यहां रहने वाले रामकृष्ण पटेल पेशे से मजदूर है। दो बेटियों में दिव्या (3वर्ष) छोटी थी। दिव्या की मां खाना बना रही थी। उसने सिगड़ी जलाई थी। चावल पकाने के लिए सिगड़ी पर पानी गर्म कर रही थी। पानी उबल रहा था, इसी बीच खेलते-खेलते दिव्या सिगड़ी के पास पहुंच गई।

Korba News: सिगड़ी का पानी बच्ची पर गिर गया, बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दिव्या को लेकर अस्पताल पहुंचे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिव्या की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।