कोरबा. विधानसभा चुनाव मेें श्रमिक संगठन इंटक की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। साउथ इस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस भाजपा के समर्थन में खड़ा हुआ है। उसके लिए प्रचार प्रसार में उतर गया है। मजदूर कांग्रेस की बगावती तेवर ने कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि इंटक के दूसरे गुट का दावा है कि मजदूर कांग्रेस के बागी होने से कोरबा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।