
बैंक से पीएम आवास का 45 हजार रुपए लेकर जा रहा था ग्रामीण, नकाबपोश ने लूट लिया गमछे में बंधा हुआ रुपया
कोरबा. स्मॉल फाइनेंस बैंक एक्विटॉस से ४५ हजार रुपए लेकर निकलाकर घर लौट रहा व्यक्ति बैंक के बाहर लूट का शिकार हो गया। नकाबपोश बदमाश रुपए लूटकर भाग गया। मकान बनाने के लिए ग्रामीण बैंक से पैसे लेकर घर जा रहा था। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। विकासखंड करतला के गांव कोथारी से छह लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति मकान की दूसरी किस्त लेकर घर जा रहे थे।
बैंक के बाहर दिल्ली दरबार स्वीट्स के सामने मेन रोड में बाइक सवार युवक ने ग्रामीण ननकी प्रसाद की गले से गमछा लूट लिया। गमछे में ग्र्रामीण ने ४५ हजार रुपए को बांधा था। बाइक सवार बदमाश को पकडऩे के लिए ननकी प्रसाद और उसके साथ चल रहे अन्य लोगों ने पकडऩे की कोशिश की। बदमाश भाग गया।
ननकी प्रसाद ने घटना की सूचना सीएसईबी चौकी को दी। एएसपी जयप्रकाश बढई और थानेदार दुर्गेश शर्मा सहित अन्य स्टॉफ घटना स्थल पहुंचे। ननकी सहित अन्य लोगों को बयान दर्ज किया। इसमें ननकी ने पुलिस को बताया है कि छह लोगों के समूह में वह पीछे चल रहा था। पीएम आवास की दूसरी किस्त ४५ हजार रुपए इक्विटॉस स्मॉल फाइनेंस बैंक से निकालकर गमछे में बाधा था। गमछे को गले में लटकाकर सवारी गाड़ी पकडऩे के लिए पैदल मेनरोड की ओर बढ़ रहा था। इसबीच दोपहर करीब ३.१५ बजे पीछे से बाइक पर एक बदमाश आया। गमछे को खींचकर फरार हो गया। पीडि़त के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
चौकी के करीब हो गई लूट
लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। पुलिस मुस्तैद है। छोटी बड़ी गाडिय़ों की जांच की जा रही है। इक्विटॉस फाइनेंस बैंक की शाखा सीएसईबी चौकी से करीब २०० ेमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बाद भी दिनदहाड़े हुई लूट ने पुलिस के मुस्तैदी की पोल खोल दी है।
Updated on:
6 Apr 2019, 7:33 PM IST
Published on:
6 Apr 2019, 7:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.